Ram Mandir Donation Row: अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट अहम सुनवाई करेगा. इस मामले में दाखिल कई याचिकाओं में स्वतंत्र जांच कराने और पूरी जांच प्रक्रिया को अदालत की निगरानी में संचालित करने की मांग की गई है. इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि मामला देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक से जुड़ा है.
मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष होगी. इस पीठ में न्यायमूर्ति जायमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन भी शामिल हैं. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए और उसकी निगरानी स्वयं सुप्रीम कोर्ट करे.
ये भी पढ़ें- Market Update: US-ईरान युद्ध से ग्लोबल मार्केट में हाहाकार! ब्रेंट क्रूड के दाम में भारी तेजी