अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) पूरी हो चुकी है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हर कोई राम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करना चाहता है. ऐसे में अगर आप भी अयोध्या जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. रामलला के दर्शन के लिए आज से कपाट खुल गए हैं. अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. यहां हम आपको दर्शन से जुड़ी हर एक जानकारी के बारे में बताएंगे...
दर्शन के लिए 15 से 20 सेकंड का समय
राम मंदिर में रामलला की पूजा का विधान तय हो गया है. इसके लिए श्री रामोपासना नाम से संहिता बनाई गई है. इस नियम के तहत सुबह 3 बजे से पूजन होगा और शृंगार की तैयारी की जाएगी. सुबह 4 बजे रामलला को जगाया जाएगा. इसके बाह हर एक घंटे में रामलला को फल-दूध का भोग लगाया जाएगा. भगवान के दर्शन के लिए हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का ही समय मिलेगा.
कब से शुरू होंगे दर्शन? (Ram Mandir Darshan)
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर में दर्शन के लिए सुबह और शाम साढ़े 9 घंटे खोला जाएगा. श्रद्धालु सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो कर सकेंगे. भगवान राम की आरती प्रतिदिन 3 बार की जाएगी. पहली आरती सुबह 6.30 बजे होगी. इसे श्रृंगार या जागरण आरती कहा जाएगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती और शाम 7:30 बजे संध्या आरती की जाएगी.
आरती के लिए करानी होगी बुकिंग (Ram Mandir Aarti Booking)
- सबसे पहले भक्तों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक साइट online.srjbtkshetra.org पर जाना होगा.
-अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें. जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के लिए एक ओटीपी नंबर मिलेगा.
-अब आपको 'माय प्रोफाइल' पर जाकर आरती या दर्शन (यानी जो समय आप चाहते हैं) के लिए स्लॉट बुक करना होगा.
इसे करें.
-इसके बाद सभी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें.
- अब आपका पास दिख जाएगा.
-मंदिर में जाने से पहले आपको मंदिर के काउंटर से अपना पास लेना होगा.