अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है. प्राण प्रतिष्ठा यानी की 22 जनवरी के बाद हर किसी राम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करना चाहता है. ऐसे में अगर आप भी अयोध्या जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको दर्शन से जुड़ी हर एक जानकारी के बारे में बताएंगे...
रामलला के दर्शन और आरती का समय
बता दें कि राम मंदिर में आरती पांच बार की जाती है. लेकिन भक्त प्रभु श्री राम की आरती के लिए तीन बार ही शामिल हो सकते हैं. पहली श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे (Ram Mandir Aarti Timing) होती है. इसके बाद दूसरी आरती रात्रि भोजन दोपहर 12:00 और संध्या आरती 7:30 बजे होती है. अयोध्या रामलला के दर्शन का समय सुबह 6 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक है. इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन कर सकते हैं.
कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट (Ram Mandir Darshan Ticket)
- सबसे पहले आपको Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर आप इस लिंक पर https://online.srjbtkshetra.org पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डाले.
- फिर ओटीपी आपके फोन में आएगा और डालते ही पेज ओपन हो जाएगा.
- इसके बाद आप दर्शन (Darshan) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- फिर तारीख, समय, भक्तों की संख्या, देश, राज्य, मोबाइल नंबर डालने के साथ अपनी तस्वीर अपलोड करें.
- अब आपकेदर्शन के लिए बुकिंग हो जाएगी और आरती के लिए भी इसी तरह से बुकिंग करनी होगी.
- अगर आपने ऑफलाउन टिकट बुक नहीं किया है तो मंदिर के पास बने काउंटर में प्रमाणित पहचान पत्र दिखाकर टिकट ले.