Ayodhya Ram Mandir Aarti timing: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम की बाल स्वरूप प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है. भगवान राम अयोध्या में बस गये हैं. भगवान राम के 5 साल के बाल रूप की मूर्ति देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है. भगवान राम कृष्ण चट्टान से बने कमल पर खड़े हैं. माथे पर तिलक लगाए रामलला बेहद सौम्य मुद्रा में नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में कोदंड बाण हैं और कोमल हृदय वाले रामलला पर मुकुट और आभा दिव्यता प्रदान कर रही है. भगवान श्री राम की मूर्ति श्याम शिला से बनाई गई है.
विष्णुजी के दशावतार: रामलला की मूर्ति में विष्णुजी के दस अवतारों की आकृति बनाई गई है. मूर्ति के दाहिनी ओर मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा और वामन अवतार की आकृतियां बनी हैं और बाईं ओर परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवसार की आकृतियां बनी हैं.
रामलला की आरती का समय
भगवान राम की आरती प्रतिदिन 3 बार की जाएगी. पहली आरती सुबह 6.30 बजे होगी. इसे श्रृंगार या जागरण आरती कहा जाएगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती और शाम 7:30 बजे संध्या आरती की जाएगी. 23 जनवरी से आम श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन कर सकेंगे. अयोध्या मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे पहर में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक का समय तय किया गया है.
रामलला की आरती में कैसे शामिल हों?
श्री राम के भक्तों को दर्शन या आरती में शामिल होने के लिए पास लेना होगा. आप इन आसान चरणों में दर्शन या आरती के लिए बुकिंग कर सकते हैं.
- सबसे पहले भक्तों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक साइट online.srjbtkshetra.org पर जाना होगा.
-अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें. जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के लिए एक ओटीपी नंबर मिलेगा.
-अब आपको 'माय प्रोफाइल' पर जाकर आरती या दर्शन (यानी जो समय आप चाहते हैं) के लिए स्लॉट बुक करना होगा.
इसे करें.
-इसके बाद सभी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें.
- अब आपका पास दिख जाएगा.
-मंदिर में जाने से पहले आपको मंदिर के काउंटर से अपना पास लेना होगा.
Ram Mandir Ayodhya: आ गए राम भगवान, प्राण प्रतिष्ठा का पूरा हुआ दिव्य अनुष्ठान