AWS में आई गड़बड़ी से हिला इंटरनेट... Amazon, Google, Snapchat जैसी वेबसाइट्स दिवाली पर हुईं ठप

Global Internet Outage 2025: जब लोग दिवाली की सुबह सेलिब्रेशन और खरीदारी के मूड में थे, तब दुनिया भर की कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स अचानक ठप हो गईं. Snapchat, Google, Amazon, Canva, Roblox और Fortnite जैसे बड़े नामों ने कुछ घंटों के लिए या तो काम करना बंद कर दिया या बेहद धीमी गति से रिस्पॉन्स देने लगे.

A glitch in AWS shook the internet Websites like Amazon Google and Snapchat crashed on Diwali
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Global Internet Outage 2025: जब लोग दिवाली की सुबह सेलिब्रेशन और खरीदारी के मूड में थे, तब दुनिया भर की कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स अचानक ठप हो गईं. Snapchat, Google, Amazon, Canva, Roblox और Fortnite जैसे बड़े नामों ने कुछ घंटों के लिए या तो काम करना बंद कर दिया या बेहद धीमी गति से रिस्पॉन्स देने लगे.

इस बड़े पैमाने पर हुए इंटरनेट आउटेज के पीछे की वजह थी, Amazon Web Services (AWS) में आई एक गंभीर तकनीकी गड़बड़ी. AWS दुनिया का सबसे बड़ा क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म है, जो लाखों वेबसाइट्स और ऐप्स को सर्वर, डेटाबेस और अन्य क्लाउड सेवाएं प्रदान करता है. जैसे ही AWS में समस्या आई, इसका असर पूरी इंटरनेट इकोसिस्टम पर दिखाई देने लगा.

क्या हुआ था आउटेज के दौरान?

आउटेज की शुरुआत सोमवार सुबह 9 बजे के आसपास हुई. Down Detector जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हजारों यूज़र्स ने रिपोर्ट किया कि वेबसाइट्स लोड नहीं हो रहीं या ऐप्स लॉगिन नहीं हो पा रहे. ‘Server Down’, ‘Connection Failed’ जैसे एरर मैसेज आम हो गए.

किस-किस पर पड़ा असर?

इस आउटेज ने सिर्फ एक-दो देशों को नहीं, बल्कि यूरोप, एशिया और अमेरिका में करोड़ों यूज़र्स को प्रभावित किया. सोशल मीडिया पर लोग मीम्स और शिकायतों से भर गए.

प्रभावित सेवाएं:

  • स्ट्रीमिंग व ई-कॉमर्स: Amazon, Prime Video, Amazon Music
  • सोशल और कम्युनिकेशन ऐप्स: Snapchat, Signal, Slack, Tinder
  • क्रिएटिव टूल्स: Canva
  • गेमिंग प्लेटफॉर्म्स: Roblox, Fortnite, Clash Royale, Pokémon Go
  • फाइनेंशियल सेवाएं: Coinbase
  • सरकारी वेबसाइट्स: UK की HMRC टैक्स साइट, फ्रांस की SFR व Free टेलीकॉम

Coinbase को यहां तक कहना पड़ा कि “सभी फंड सुरक्षित हैं” ताकि यूज़र्स घबराएं नहीं.

AWS की प्रतिक्रिया क्या रही?

AWS की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी टीम इस तकनीकी समस्या पर काम कर रही है और सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं. हालांकि, अभी भी कुछ वेबसाइट्स में धीमी गति, लॉगिन इशूज़ और डेटा सिंकिंग की समस्याएं बनी हुई हैं.

क्या सीखने को मिला इस आउटेज से?

इस घटना ने फिर से यह साबित कर दिया कि क्लाउड डिपेंडेंसी जितनी सुविधा देती है, उतनी ही संवेदनशीलता भी साथ लाती है. जब एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में डिजिटल सेवाएं टिकी होती हैं, तो एक छोटी सी तकनीकी चूक वैश्विक संकट का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें- INS Vikrant पर पीएम मोदी ने पहनी खास टोपी, जानिए क्या है कोड R11 का मतलब