Maruti Micro SUV: भारत में छोटी SUV कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. अब लोग सिर्फ कम कीमत वाली कार नहीं, बल्कि SUV जैसा लुक, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, अच्छे फीचर्स और बेहतर सेफ्टी भी चाहते हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Maruti Suzuki एक नई एंट्री-लेवल SUV पर काम कर रही है, जो सीधे Tata Punch को टक्कर दे सकती है.
मिलेगा दमदार SUV लुक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti की नई SUV को पूरी तरह SUV स्टाइल में डिजाइन किया जाएगा. इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और मजबूत हो सकता है, जिससे यह सड़क पर अलग पहचान बनाएगी.
कई इंजन विकल्प मिल सकते हैं
कंपनी इस नई SUV को सिर्फ पेट्रोल इंजन तक सीमित नहीं रख सकती. इसमें पेट्रोल के साथ CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक (EV) वेरिएंट भी आने की उम्मीद है. इसका मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से ज्यादा विकल्प देना है.
क्यों बढ़ रही है छोटी SUV की मांग?
साल 2021 में लॉन्च हुई Tata Punch ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. यह उन ग्राहकों की पसंद बनी, जो कम कीमत में सुरक्षित और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं. अब ग्राहक सिर्फ सस्ती कार नहीं, बल्कि बेहतर डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, अच्छा माइलेज और मजबूत सेफ्टी वाली गाड़ी खरीदना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है.
कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.65 लाख रुपये से 10.60 लाख रुपये के बीच है. वहीं Punch EV की कीमत 9.69 लाख रुपये से 12.59 लाख रुपये तक जाती है. अगर Maruti अपनी नई SUV को Punch से करीब 30,000 से 40,000 रुपये कम कीमत में लॉन्च करती है, तो इसे बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है.
ग्राहकों को मिल सकता है नया विकल्प
अगर Maruti इस SUV को अच्छे फीचर्स, बेहतर माइलेज और कई फ्यूल ऑप्शन के साथ लॉन्च करती है, तो यह एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है. यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है, जो कम बजट में SUV जैसा लुक, भरोसेमंद ब्रांड और बेहतर माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- कभी दुनिया ने रोकी थी तकनीक, अब उसी में भारत बना ताकतवर, ISRO वैज्ञानिकों ने किया कमाल