August Theatrical Release: अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में

August Theatrical Release: अगर आप बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने एक्शन, रोमांस, देशभक्ति, बायोपिक और सुपरनैचुरल जैसे अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं.

August Theatrical Release 2026 Batwara 1947 Awarapan 2 etha toxic
Image Source: Social Media

August Theatrical Release: अगर आप बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने एक्शन, रोमांस, देशभक्ति, बायोपिक और सुपरनैचुरल जैसे अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. दिलचस्प बात यह है कि कई बड़े सितारों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं अगस्त में रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

'बंटवारा 1947'

14 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'बंटवारा 1947' आजादी और विभाजन के दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं. देशभक्ति और भावनात्मक घटनाओं पर आधारित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के लिए खास आकर्षण हो सकती है.

'आवारापन 2' 

इमरान हाशमी एक बार फिर रोमांटिक एक्शन अंदाज में वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म 'आवारापन 2' भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं. पहले पार्ट को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इस सीक्वल को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है.

'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी'

7 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' एक चर्चित व्यक्तित्व की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ वामिका गब्बी भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. दमदार कहानी और गंभीर विषय के चलते इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

'ईठा'

श्रद्धा कपूर अगस्त के आखिर में अपनी नई फिल्म 'ईठा' के जरिए दर्शकों के बीच आएंगी. यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी और इसमें श्रद्धा लीड रोल में नजर आएंगी. यह एक महिला केंद्रित कहानी है, जिसका टीजर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है. अब फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है.

'टॉक्सिक'

केजीएफ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में यश के साथ तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है.

'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड'

14 अगस्त को रिलीज होने वाली 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' में कार्तिक आर्यन पहली बार सुपरनैचुरल दुनिया से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनेंगे. फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग माना जा रहा है और यही वजह है कि इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है.

'लव एंड वॉर' 

संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर फिल्म 'लव एंड वॉर' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में रिलीज डेट में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है. फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे.

'खोसला का घोसला 2' 

अगस्त के आखिर में 'खोसला का घोसला 2' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हो सकती है. इसमें अनुपम खेर एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: मर्डर, मिस्ट्री और माइंड गेम्स... ये 9 कोरियन ड्रामा आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेंगे, यहां देखें लिस्ट