शराब के शौकीन ध्यान दें! दिल्ली में इन मौके पर नहीं छलका सकेंगे जाम, ठेके रहेंगे बंद; देखें पूरी लिस्ट

Delhi Dry Day List 2026: दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आने वाले महीनों के लिए ‘ड्राई डे’ यानी शराब बिक्री बंद रहने वाले दिनों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट के मुताबिक मई से सितंबर के बीच कुल 5 खास मौकों पर राजधानी में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.

Attention wine lovers Jam will not be allowed at these places in Delhi contracts will remain closed
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Delhi Dry Day List 2026: दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आने वाले महीनों के लिए ‘ड्राई डे’ यानी शराब बिक्री बंद रहने वाले दिनों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट के मुताबिक मई से सितंबर के बीच कुल 5 खास मौकों पर राजधानी में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.

आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), बकरीद (27 मई), मुहर्रम (26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (9 सितंबर) को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. इन दिनों किसी भी दुकान या बार में शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी.

कहां लागू होगी पाबंदी

यह नियम शहर की सभी शराब की दुकानों, बार, क्लब और अन्य व्यावसायिक जगहों पर लागू होगा. यानी इन तय तारीखों पर आम लोगों को खुले बाजार में कहीं भी शराब नहीं मिलेगी.

किसे मिलेगी छूट

हालांकि, कुछ जगहों पर इस नियम में थोड़ी राहत दी गई है. जिन होटलों के पास L-15 और L-15F लाइसेंस है, वहां ठहरने वाले मेहमानों को शराब परोसी जा सकती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति होटल में जाकर शराब ले सके. होटलों के बार और रेस्टोरेंट में बाहरी लोगों के लिए शराब की सेवा इन दिनों बंद रह सकती है. यह सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए होगी जो होटल में ठहरे हुए हैं.

दुकानदारों के लिए सख्त नियम

आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंस धारकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ड्राई डे की जानकारी दुकान के नोटिस बोर्ड पर साफ तौर पर लगाई जाए. इन दिनों संबंधित दुकानों और लाइसेंस प्राप्त जगहों को पूरी तरह बंद रखना जरूरी होगा. नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करने तक की बात कही गई है.

क्यों जरूरी है यह जानकारी

यह जानकारी उन लोगों के लिए खास तौर पर जरूरी है, जो इन तारीखों पर किसी कार्यक्रम, पार्टी या छुट्टी की योजना बना रहे हैं. पहले से जानकारी होने पर लोग अपनी तैयारी समय रहते कर सकते हैं और किसी तरह की परेशानी से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने कुनार विश्विद्यालय पर किया ड्रोन अटैक