Asus ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट, 9000mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Asus Pad: आसुस ने भारत में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे मिड बजट रेंज में पेश किया है. इस टैबलेट में बड़ी 9000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Asus launched a new tablet expect powerful performance with a 9000mAh battery OLED display
Image Source: Social Media

Asus Pad: आसुस ने भारत में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे मिड बजट रेंज में पेश किया है. इस टैबलेट में बड़ी 9000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

आसुस ने इस टैबलेट को पिछले महीने आयोजित हुए Computex 2026 इवेंट में पेश किया था. अब इसे भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा गया है. कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट 6 अगस्त 2026 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.

बता दें कि आसुस ने इस साल की शुरुआत में स्मार्टफोन कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया था. हालांकि, कंपनी अभी भी लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बना रही है.

Asus Pad की कीमत और बिक्री

आसुस का नया टैबलेट दो स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 49,990 रुपये में आएगा.

यह टैबलेट 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट, आसुस के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के अलावा रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकेगा. कंपनी इस टैबलेट पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दे रही है.

12.2 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आएगा टैबलेट

Asus Pad में 12.2 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 1840 x 2800 पिक्सल है. डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी.

दमदार प्रोसेसर और ज्यादा स्टोरेज

यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है. अगर स्टोरेज कम पड़े तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह टैबलेट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

कैमरा और बैटरी में भी खास फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Asus Pad में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. टैबलेट में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का साथ देगी. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए Asus Pad में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर होगी. बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और तेज प्रोसेसर के साथ यह टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो पढ़ाई, मनोरंजन और काम के लिए एक बेहतर डिवाइस चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान ने अपने दोस्त चीन को ही दे दी चोट, कुवैत में चाइनीज कंपनी पर दागीं मिसाइलें, एक की मौत