Weekly Horoscope, 28 January to 3 Februray: ग्रहों की चाल और स्थिति हर दिन बदलती रहती है. इसलिए साप्ताहिक राशिफल के चलते आप अपने पूरे सप्ताह के लिए प्लानिंग कर सकते हैं कि आपका करियर, बिजनेस, स्वास्थ्य, यात्रा, प्रेम और निजी जिंदगी कैसी रहेगी. तो चलिए जानते हैं आने वाला सप्ताह (Saptahik Rashifal) में आपको कितनी मेहनत करनी पड़ेगी, क्या नया हो सकता है और आपका भाग्य कितना साथ देगा.
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहने वाला है. थोड़ी मानसिक उथल-पुथल के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के लोग स्वस्थ रहेंगे. आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखाई देगा. अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए आगे बढ़ें.
2. वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह सेहत को लेकर ठीक रहेगा. आप बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ेंगे. किसी भी काम को अधूरा ना छोड़े और जल्दबाजी में काम ना करें. सप्ताह के अंत में आराम मिलेगा.
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोग इस सप्ताह अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव देखेंगे. आप योग या जिम जाने का फैसला भी कर सकते हैं. खर्चों पर भी रोक लगाना होगा.प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे.
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोग इस सप्ताह खुद को स्थिर महसूस करेंगे. दूसरे के सामने बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो छवी खराब हो सकती है. कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद करेगा. परिवार में किसी बात पर कहा सुनी हो सकती है.
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले इस सप्ताह मानसिक तौर पर स्थिर महसूस नहीं करेंगे. इसलिए सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होगा. कोई नया बाहन खरीद सकते हैं. दूसरों से अच्छे से व्यवहार करें. किसी को जज ना करें. शेयर मार्केट में निवेश धन लाभ देगा.
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालो के लिए ये सप्ताह स्वास्थ्य में बदलाव लाएगा. बाहर का खाना खाने से बचना होगा. खुद पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ें.
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का ये सप्ताह वित्तीय लेन-देन के लिए बेहद शुभ है. बिजनेस में लाभ होगा. रोज सुबह सूर्य भगवान को जल ज़रूर चढ़ाएं. प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर काफी तनाव रेहगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक छोटी-छोटी बातों पर उलझते रहेंगे. ऐसे में खुद को शांत करें नहीं तो पूरा सप्ताह चिड़चिड़ा रह सकता है और सेहत खराब हो सकती है. ज्यादा तनाव लेने वाले लोग सकारात्मक रहें.
9. धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि वाले इस सप्ताह अपने काम से समय निकाले और खुद को आराम दें. इस सप्ताह अनी लाइफ में कुछ नई गतिविधियों को शामिल करें. अपने पार्टनर का ख्याल रखें. इस सप्ताह आंखों की कमजोरी के कारण सरदर्द होगा.
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य खराब के चलते इस सप्ताह समस्या हो सकती है. लेकिन शनि देव की कृपा से चीजें ठीक हो जाएंगी. बस लापरवाही ना बरतें. किसी पर भी जल्दी विश्वास ना करें. प्रेमी संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोग इस सप्ताह काम से समय निकालेंगे और परिवार और दोस्तों के साथ रहेंगे. ऐसा करने से सकारात्मक असर पड़ेगा और स्वास्थ्य भी ठीक होगा. , बेवजह के तनाव से दूर रहें. बुधवार को रुपए का लेनदेन न करें
12. मीन राशि (Pisces)
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों तनाव और कमजोर महसूस करेंगे. आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं. इसलिए ज्यादा ना सोचे. कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. धन प्राप्ति हो सकती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.