Shani 2024: इस साल शनिदेव इन 5 राशि वालों को बनाएंगे मालामाल, अमीर बनने का सपना हो जाएगा पूरा

Shani 2024: इस साल शनिदेव इन 5 राशि वालों को बनाएंगे मालामाल, अमीर बनने का सपना हो जाएगा पूरा

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: शनि को कलयुग का दंडाधिकारी बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मों के आधार पर शनिदेव (Shani Dev) फल प्रदान करते हैं. साल 2024 में न्याय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और अपनी राशि नहीं बदलेंगे. लेकिन इस साल पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे. जिसका सकारात्मक और नकारात्मक असर 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहेगी और उन्हें नौकरी-कारोबार में तरक्की के साथ धन की प्राप्ति होगी. चलिए जानते हैं... 

मेष राशि (Aries)

मेष राशिफल वालों का साल 2024 में करियर काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनिदेव की कृपा से नई उपलब्धियां हासिल होंगी.लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर भी करेंगे. आपके अंदर एक लीडरशिप करने की नई शुरुआत होगी. ये साल आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं जो महत्वपूर्ण रहेंगे. 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाला को साल 2024 काफी  ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर  रहेगा. बिजनेस में लाभ होगा और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी  धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे. सेहत भी अच्छा रहने वाला है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के इस साल करियर में काफी बड़ा बदलाव होने वाला है. शनि देव के आशीर्वाद से आपको प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की का मौका मिलेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वाणी में मधुरता आएगी. भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए साल 2024 में शनिदेव की कृपा से प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी. जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे. ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी. धन लाभ होगा और परिवार का साथ मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

इस साल कुंभ राशि वाले अपने  नए इनोवेटिव और क्रिएटिविटी आइडियाज के साथ काम करेंगे. जिसमें आपको सफलता मिलेगी. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन का आगमन होगा और गरीबों की सहायता करेंगे.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.