February 2024 Vrat Tyohar: फरवरी में आ रहे हैं कई त्योहार, कब कौन-सा व्रत रखा जाएगा? चेक करें लिस्ट

February 2024 Vrat Tyohar: फरवरी में आ रहे हैं कई त्योहार, कब कौन-सा व्रत रखा जाएगा? चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है. हिंदू धर्म में हर महीने कई सारे व्रत त्योहार आते हैं.  हिंदू पंचांग में फरवरी माह को माघ और फाल्गुन माह कहा जाता है. फरवरी में महाशिवरात्रि, फुलेरा दौज, सोमवती अमावस्या जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं.आइए जानते हैं फरवरी के महीने में कौन सा पर्व (February 2024 Vrat Tyohar) किस दिन पड़ रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जानिए फरवरी के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल- 

फरवरी 2024 केव्रत-त्योहारों की लिस्ट (February2024 Vrat Tyohar List)

4 फरवरी (सोमवार)- भीष्म पितामाह जयंती 
6 फरवरी (मंगलवार)- षटतिला एकादशी
7 फरवरी (बुधवार)- कृष्ण प्रदोष व्रत
8 फरवरी (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी (शुक्रवार)- माघ अमावस्या,मौनी अमावस्या
10 फरवरी (शनिवार)- गुप्त नवरात्रि आरंभ 
13 फरवरी (मंगलवार)- कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी (बुधवार)- बसंत पंचमी,सरस्वती पूजा
20 फरवरी (मंगलवार)- जया एकादशी
21 फरवरी (बुधवार) - शुक्ल प्रदोष व्रत 
24 फरवरी (शनिवार) - माघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी (बुधवार)- संकष्टी चतुर्थी

ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म

हर साल माघ शुक्ल पंचमी तिथि को वसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था. मां सरस्वती की इस दिन पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ ज्ञान की प्राप्ति होती है. देवी सरस्वती को सुरों और वाणी की देवी भी कहते हैं. इस साल ये दिन 14 फरवरी को मनाया जाएगा. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.