Assam Flood News: असम में बाढ़ से हाहाकार! 8 लाख प्रभावित, 47 मौतें | Himanta Biswa Sarma | NDRF

Assam Flood News: असम में बाढ़ का कहर, 10 जिलों के 8 लाख लोग प्रभावित; महाराष्ट्र में भी बारिश से बिगड़े हालात

Bharat 24

Assam Flood News: देश के कई राज्यों में मानसून आफत बनकर बरस रहा है. सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में असम और महाराष्ट्र शामिल हैं, जहां लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, हजारों घर जलमग्न हो चुके हैं और लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी तेज बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और उफनती नदियों ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं. गांवों से लेकर शहरों तक सड़कें जलमग्न हैं, कई इलाकों में घरों और बाजारों में पानी भर गया है. जहां पहले सड़कें थीं, वहां अब नावें चल रही हैं. कई परिवार अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, राज्य के 10 जिलों में करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. 35 राजस्व सर्कल और 879 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक 70 से 80 लोग अब भी लापता हैं. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में चराईदेव, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रो, कार्बी आंगलोंग, नौगांव और शिवसागर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD को बड़ा झटका! Lalu Yadav के करीबी Mritunjay Tiwari BJP में शामिल | Tejashwi