एशिया कप 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और सुपर-4 स्टेज के मुकाबले अब बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़े हैं. लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली श्रीलंकाई टीम सुपर-4 में लगातार दो हार के साथ लगभग बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है. वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग पूरी तरह से खुली हुई है.
श्रीलंका ने लीग स्टेज में जबरदस्त लय में रहते हुए अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी. लेकिन सुपर-4 में आते ही उसका प्रदर्शन बिखर गया. दो मुकाबले खेलकर दोनों में हार का सामना करने के बाद अब उसके लिए टूर्नामेंट में बने रहना भी मुश्किल हो गया है. टीम की किस्मत अब बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर करती है.
पाकिस्तान की जीत ने फिर बढ़ाई फाइनल की उम्मीद
23 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखा है. इस जीत के साथ पाकिस्तान अब दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत फिलहाल टॉप पर है जबकि बांग्लादेश तीसरे स्थान पर खिसक गया है.
सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
फाइनल में पहुंचने के संभावित रास्ते
1. अगर भारत बांग्लादेश को हरा देता है:
भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. श्रीलंका बाहर हो जाएगा. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच तय करेगा दूसरी फाइनलिस्ट टीम — यह मुकाबला एक तरह से "सेमीफाइनल" बन जाएगा.
2. अगर बांग्लादेश भारत को हरा देता है:
बांग्लादेश 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच जाएगा. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका तीनों को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने-अपने आखिरी मैच जीतने होंगे. श्रीलंका की भारत के खिलाफ जीत ही उसे फाइनल की दौड़ में बनाए रखेगी, लेकिन साथ ही उसे अन्य टीमों के परिणामों और नेट रन रेट पर भी निर्भर रहना होगा.
फाइनल की रेस में कौन किसके सामने?
भारत बनाम बांग्लादेश – यह मुकाबला फाइनल की तस्वीर को बहुत हद तक साफ कर देगा. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – संभवतः सेमीफाइनल जैसे हालात बन सकते हैं. भारत बनाम श्रीलंका – श्रीलंका की आखिरी उम्मीदें इसी मैच से जुड़ी हैं.
यह भी पढ़ें: 'भारत को हराना बाएं हाथ का खेल...' जो पाकिस्तान नहीं कर पाया, वो करने का सपना देख रहा बांग्लादेश