Baads of Bollywood Season 2: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की. सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसके कई किरदार भी लोगों के बीच चर्चा में रहे. सीरीज की सफलता के बाद से ही इसके दूसरे सीजन को लेकर बातें चल रही हैं.
अब सीजन 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है. सीरीज के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने बताया है कि नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बीच दूसरे सीजन को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि, अभी तक सीजन 2 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
बिलाल सिद्दीकी ने आर्यन के साथ लिखी थी कहानी
बिलाल सिद्दीकी ने आर्यन खान और मानव चौहान के साथ मिलकर 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी लिखी थी. यह सीरीज आर्यन खान के निर्देशन में बनी उनकी पहली सीरीज थी.
सीरीज में बॉलीवुड की दुनिया, फिल्म इंडस्ट्री के अंदर का सिस्टम और सितारों से जुड़ी कई बातों को व्यंग्य के अंदाज में दिखाया गया था. यही वजह रही कि सीरीज के किरदार और कहानी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहे.
सीजन 2 को लेकर क्या बोले बिलाल?
दूसरे सीजन की संभावना पर बात करते हुए बिलाल सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें भी उम्मीद है कि सीरीज की आगे की कहानी देखने को मिलेगी. उनके मुताबिक, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के बीच इस बारे में बातचीत चल रही है.
उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन को लेकर कुछ चीजों पर पहले चर्चा और फैसला होना बाकी है. बिलाल ने यह भी कहा कि पहला सीजन बनाना उनके लिए काफी अच्छा अनुभव रहा और अगर दूसरा सीजन बनता है तो टीम दोबारा काम करने के लिए तैयार है.
अभी नहीं हुआ सीजन 2 का आधिकारिक ऐलान
फिलहाल 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीजन को आधिकारिक मंजूरी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. यानी अभी यह साफ नहीं है कि सीजन 2 कब शुरू होगा या इसकी शूटिंग कब से होगी.
हालांकि, लेखक के बयान से इतना जरूर संकेत मिलता है कि नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज के बीच बातचीत चल रही है. ऐसे में आर्यन खान की इस सीरीज के फैंस को दूसरे सीजन का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- बार-बार जमीन मांगी, नहीं दिया... चिकन नेक कॉरिडोर पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर वार, जानें क्या कहा