Army Chief Upendra Dwivedi Statement: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्टेटमेंट

Army Chief Upendra Dwivedi Statement

Operation Sindoor: सीमापार आतंकवाद और बढ़ते आतंकी हमलों के बीच भारत ने जिस चुपचाप लेकिन तीव्रता से एक निर्णायक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया, उसे 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से जाना जा रहा है. यह अभियान न केवल सैन्य दृष्टिकोण से अभूतपूर्व रहा, बल्कि इससे भारत ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब वह पारंपरिक प्रतिक्रिया की सीमाओं से बाहर निकल चुका है.

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हालिया बयानों ने इस ऑपरेशन के कुछ अहम और चौंकाने वाले पहलुओं से पर्दा उठाया है. आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी ने पहली बार खुलकर बताया कि कैसे यह अभियान एक 'शतरंज के खेल' की तरह था, जिसमें हर कदम सोच-समझकर, लेकिन तत्काल प्रतिक्रिया में उठाया गया.