AR Rahman admitted to Hospital: प्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल, उन्हें अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, जहां उनकी स्थिति पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि, उनकी सेहत के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
सायरा भी हुईं थी अस्पताल में भर्ती
यह घटना ए.आर. रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है. सायरा बानो को हाल ही में एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और कहा जा रहा है कि उनकी सर्जरी भी की गई है. सायरा ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कानूनी सलाहकार वंदना शाह के माध्यम से एक बयान जारी किया था.
फैंस में चिंता का माहौल
संगीत की दुनिया में अपनी अद्वितीय पहचान बना चुके ए.आर. रहमान के स्वास्थ्य के बारे में जानकर उनके फैंस और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है.
ये भी पढ़ेंः भागलपुरः भीड़ ने पुलिसवालों को खदेड़ा, अररिया-मुंगेर के बाद बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर अटैक