एपल ने अपने सितंबर 2026 के बड़े इवेंट ‘Surprise and Shine’ में कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं. कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क में हुए इस इवेंट में कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर स्मार्टफोन बाजार में नई शुरुआत की. इसके साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, Apple Watch Ultra 4, Apple Watch Series 12 और नई AirPods 5 सीरीज भी पेश की गई. कंपनी ने इस इवेंट में अपने नए 2nm A20 Pro चिप, C2 5G मॉडेम और H3 ऑडियो प्रोसेसर की क्षमता भी दिखाई.
यह लॉन्च प्रीमियम गैजेट बाजार के लिए काफी अहम माना जा रहा है. भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro सीरीज ₹1,64,900 से शुरू होगी. वहीं Apple Watch Ultra 4 की कीमत ₹1,09,900 और Watch Series 12 की शुरुआती कीमत ₹56,900 है. AirPods 5 को ₹14,900 की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है. भारत में इन प्रोडक्ट्स के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू होने की बात कही गई है.
iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max vs iPhone Duo https://t.co/LEVPDRhNO3
— Apple Hub (@theapplehub) September 9, 2026
iPhone Duo: एपल का पहला फोल्डेबल फोन
एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo नए लिक्विड मेटल हिंज के साथ आता है. इसमें 7.9 इंच का इनर रेटिना OLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन पर फोल्ड करने के बाद भी क्रीज नजर नहीं आएगी. फोन में 2nm A20 Pro चिप दी गई है और यह खास iOS Duo पर काम करता है. इसमें एक साथ तीन ऐप चलाने और ड्रैग-एंड-ड्रॉप जैसे फीचर्स मिलेंगे.
iPhone 18 Pro और Pro Max
iPhone 18 Pro सीरीज में 2nm तकनीक पर तैयार A20 Pro चिप और कंपनी का C2 5G मॉडेम दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे फोन की परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले 40 फीसदी तक तेज होगी. फोन में 48MP फ्यूजन कैमरा और मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर तकनीक दी गई है. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है.
These are the new iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, and iPhone Duo colors 🔥 https://t.co/9dTlXP2JUo
— Apple Hub (@theapplehub) September 9, 2026
Apple Watch Ultra 4 और Watch Series 12
Apple Watch Ultra 4 को खास तौर पर एडवेंचर और आउटडोर इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप, नया ‘Readiness Score’ और ऑफ-ग्रिड सैटेलाइट SOS कनेक्टिविटी दी गई है.
वहीं Apple Watch Series 12 में नया ‘Health-Sensing System’ दिया गया है. यह ब्लड प्रेशर के ट्रेंड, स्लीप एप्निया और हेल्थ से जुड़े अलर्ट देने में मदद करेगा.
AirPods 5
AirPods 5 को नए डिजाइन और H3 चिप के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इसके स्टैंडर्ड और ANC वेरिएंट लॉन्च किए हैं. इनमें बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का दावा किया गया है. चार्जिंग केस में USB-C पोर्ट, वायरलेस चार्जिंग और केस को खोजने के लिए बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया गया है.
एपल का यह 2026 मेगा लॉन्च सिर्फ नए डिवाइस पेश करने तक सीमित नहीं है. कंपनी अपने नए चिप, मॉडेम, ऑडियो प्रोसेसर और हेल्थ फीचर्स के जरिए अपने पूरे टेक इकोसिस्टम को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है. iPhone Duo से कंपनी फोल्डेबल और लग्जरी सेगमेंट में उतर रही है, जबकि iPhone 18 Pro सीरीज और नई Apple Watch प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई हैं.