भारत में बनने जा रहा है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone! जानिए फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स

Foldable iPhone Production In India: टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐप्पल हमेशा से ही अपनी इनोवेशन और क्वालिटी के लिए मशहूर रहा है. अब यह खबर सामने आ रही है कि अमेरिकी कंपनी ऐप्पल भारत में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन बड़े स्तर पर बना सकती है.

Apple may start mass-producing foldable iPhones in India by 2026 details on features and launch timeline
Image Source: Freepik

Foldable iPhone Production In India: टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐप्पल हमेशा से ही अपनी इनोवेशन और क्वालिटी के लिए मशहूर रहा है. अब यह खबर सामने आ रही है कि अमेरिकी कंपनी ऐप्पल भारत में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन बड़े स्तर पर बना सकती है. भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने की यह योजना ऐप्पल की ग्लोबल स्ट्रेटजी का हिस्सा है, जो 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है.

भारत में iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन

ऐप्पल ने हाल ही में पहली बार अपनी आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडलों का उत्पादन भारत में शुरू किया है. खास बात यह है कि अमेरिका में बिक्री के पहले दिन ही "मेड इन इंडिया" आईफोन ग्राहकों के हाथों में पहुंचेंगे. इसी सिलसिले में अब फोल्डेबल आईफोन का भी उत्पादन भारत में शुरू करने की योजना है. इस दिशा में कंपनी ताइवान में टेस्ट प्रोडक्शन कर रही है और जल्द ही भारत में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है.

9.5 करोड़ यूनिट्स का विशाल उत्पादन लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल 2026 में लगभग 9.5 करोड़ आईफोन यूनिट्स का उत्पादन करेगा, जो पिछले साल की तुलना में 10% ज्यादा है. शुरुआत ताइवान में एक पायलट लाइन से होगी, जहां नए फोल्डेबल आईफोन की इक्विपमेंट टेस्टिंग और फाइन-ट्यूनिंग की जाएगी. इसके बाद इस प्रोडक्शन मॉडल को भारत में लागू किया जाएगा ताकि फोल्डेबल आईफोन की बड़ी संख्या में उत्पादन संभव हो सके.

फोल्डेबल आईफोन: क्या होंगे नए फीचर्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल का यह पहला फोल्डेबल आईफोन कई नए और एडवांस फीचर्स के साथ आएगा. फोन में कुल चार कैमरे होंगे रियर पर दो, इनर स्क्रीन और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा. यह केवल ई-सिम सपोर्ट करेगा, फिजिकल सिम स्लॉट नहीं होगा. फेसआईडी की जगह टचआईडी को अपनाया जाएगा. फोल्ड होने पर फोन की मोटाई लगभग 9 से 9.5 मिमी के बीच होगी.

लॉन्चिंग की उम्मीदें और कीमत

ऐप्पल इस फोल्डेबल आईफोन को 2025 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है, संभवतः आईफोन 18 सीरीज के साथ. शुरुआती कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Meta ने अनवील किया हेड्स अप डिस्प्ले वाला स्मार्ट चश्मा, अब मैप देखने के लिए नहीं निकालना पड़ेगा फोन