कैलिफोर्निया के मैनलो पार्क स्थित मेटा हेडक्वार्टर में गुरुवार को 'Meta Connect 2025' इवेंट की शुरुआत हुई, जिसमें कंपनी ने कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया. इस साल के इवेंट में टेक्नोलॉजी की दुनिया को बदलने वाले कुछ ऐसे डिवाइसेज़ पेश किए गए, जो आने वाले समय में डिजिटल इंटरैक्शन के तौर-तरीकों को पूरी तरह नया रूप दे सकते हैं.
मेटा ने अपने लोकप्रिय Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस का एडवांस वर्जन लॉन्च किया है, जिसे ‘Meta Ray-Ban Display’ नाम दिया गया है. यह स्मार्ट ग्लास अब केवल स्टाइलिश एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक फुल-कलर, हाई-रेज़ोल्यूशन डिस्प्ले से लैस डिवाइस बन चुका है. इस नए डिवाइस की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹70,229) रखी गई है. इस चश्मे के जरिए यूजर्स न केवल मैसेज पढ़ सकते हैं, बल्कि वॉकिंग डायरेक्शन, पिक्चर प्रीव्यू और वीडियो कॉल्स भी सीधे लेंस पर देख सकते हैं. इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी इनबिल्ट है.
AI के साथ बातचीत, वो भी सीधे ग्लासेस के ज़रिए
Meta Ray-Ban Display में AI इंटिग्रेशन भी मौजूद है, जिससे यूजर सीधे अपने ग्लासेस के ज़रिए मेटा AI से सवाल पूछ सकते हैं या किसी जानकारी की मदद ले सकते हैं. यह पहला ऐसा ग्लास है जो इतने एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है.
Meta Neural Band: हाथों की हरकत से होगा सब कंट्रोल
Meta ने इस इवेंट में एक और इनोवेटिव डिवाइस पेश किया — ‘Meta Neural Band’. यह एक कलाई पर पहना जाने वाला बैंड है जो इलेक्ट्रोमायोग्राफी (EMG) तकनीक पर काम करता है. इसकी मदद से यूजर अपने हाथों की हल्की सी मूवमेंट से ग्लासेस के डिस्प्ले को कंट्रोल कर सकते हैं. जैसे-जैसे यह टेक्नोलॉजी आगे बढ़ेगी, आने वाले अपडेट्स के ज़रिए यूजर सिर्फ हवा में उंगलियों को घुमा कर टाइपिंग भी कर सकेंगे. इस फ्यूचरिस्टिक फीचर की जानकारी खुद मार्क ज़ुकरबर्ग ने इवेंट के दौरान दी.
Quest हेडसेट और नए AI फीचर्स भी हुए लॉन्च
इस बार मेटा ने Quest हेडसेट्स के लिए भी एक नया Hyperscape फीचर लॉन्च किया है, जो एंटरटेनमेंट और वर्चुअल रिएलिटी को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है. इसके अलावा एक नया एंटरटेनमेंट हब भी पेश किया गया है, जिससे यूजर को और बेहतर अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का धमाकेदार अपडेट, अब कभी मिस नहीं होंगे जरूरी मैसेज