iPhone 17 Pro Max Discount: प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. एप्पल का सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर्स और डायरेक्ट डिस्काउंट को जोड़ने के बाद ग्राहकों को 11 हजार रुपये से ज्यादा की बचत का मौका मिल रहा है. दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस इस फोन को लेकर बाजार में लगातार जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.
प्रीमियम फीचर्स से लैस है iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max को एप्पल ने अपने सबसे एडवांस स्मार्टफोन्स में शामिल किया है. फोन में 6.9 इंच का बड़ा ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है. इससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी का नया A19 Pro चिपसेट मौजूद है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और एआई फीचर्स को स्मूथ तरीके से हैंडल करने में सक्षम है.
बैटरी के मामले में भी यह डिवाइस काफी मजबूत है. कंपनी का दावा है कि इसमें दी गई बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का अनुभव दे सकती है. यही वजह है कि लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के बीच इसकी मांग काफी ज्यादा है.
कैमरा क्वालिटी बनाती है इसे खास
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 17 Pro Max एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है. इसके पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए गए हैं, जो अलग-अलग शूटिंग जरूरतों को पूरा करते हैं. वहीं फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी अनुभव को बेहतर बनाता है.
सोशल मीडिया से लेकर प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन तक, यह फोन हर तरह के यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यही कारण है कि कई बड़े सेलिब्रिटी और टेक एक्सपर्ट्स भी इस डिवाइस का इस्तेमाल करते नजर आते हैं.
रिलायंस डिजिटल पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई थी. हालांकि फिलहाल रिलायंस डिजिटल पर यह स्मार्टफोन 1,44,990 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे लगभग 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को करीब 6,600 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है. दोनों ऑफर्स का फायदा उठाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 1,38,392 रुपये रह जाती है. इस तरह लॉन्च कीमत की तुलना में कुल 11,508 रुपये की बचत संभव है.
Google Pixel 10 पर भी छूट
सिर्फ एप्पल ही नहीं, गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 पर भी इस समय आकर्षक ऑफर चल रहा है. लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन अब यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है. Pixel 10 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Obsidian वेरिएंट को 64,750 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके साथ 1,942 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है. डिस्काउंट और कैशबैक का पूरा फायदा लेने पर इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत 63 हजार रुपये से भी कम हो जाती है.
किसे खरीदना चाहिए कौन सा फोन?
अगर आप एप्पल इकोसिस्टम का हिस्सा हैं और प्रीमियम कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ तथा हाई-एंड परफॉर्मेंस चाहते हैं तो iPhone 17 Pro Max एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. वहीं कम बजट में फ्लैगशिप एंड्रॉयड अनुभव, बेहतरीन कैमरा प्रोसेसिंग और क्लीन सॉफ्टवेयर की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए Google Pixel 10 एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है.
ये भी पढ़ें: Google के इस धांसू फोन पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, ₹15 हजार से ज्यादा की बचत का मौका