AI Impact Summit 2026: दिल्ली में होने वाले AI Impact Summit 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है. यह समिट 5 दिनों तक चलेगा और इसके लिए पूरी राजधानी में हाई-टेक और मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने समिट के दौरान होने वाली गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क तैयार किया है.
यह समिट दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें दुनिया भर के कई बड़े AI कंपनियों के प्रमुख और हाई-प्रोफाइल डेलिगेट्स शामिल होंगे. इस समिट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने एडवांस सर्विलांस, एयरस्पेस सुरक्षा और ग्राउंड फोर्स की तगड़ी व्यवस्था की है.
Join global leaders, innovators, researchers, and changemakers at the India AI Impact Summit 2026 — a landmark gathering driving real-world impact through AI.
— Ministry of Electronics & IT (@GoI_MeitY) February 7, 2026
📍 New Delhi
🗓️ February 16–20, 2026
Register Now!#IndiaAI #AISummit2026 #DigitalIndia pic.twitter.com/k6oGRWiU7Z
एंटी-ड्रोन सिस्टम और एयर-डिफेंस
समिट के दौरान एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो रियल-टाइम में ड्रोन का पता लगाने, ट्रैक करने और उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है. साथ ही, एयरस्पेस की सुरक्षा के लिए स्पेशल एयर-डिफेंस इक्विपमेंट भी तैनात किए गए हैं.
दिल्ली भर में 500 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो फेस रिकॉग्निशन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन और इंट्रूजन डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स से लैस हैं. इन कैमरों की मदद से संदिग्ध लोगों और वाहनों की रियल-टाइम पहचान की जा सकती है.
स्पेशल कंट्रोल रूम और सुरक्षा टीमें
समिट की निगरानी के लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां लाइव CCTV फुटेज पर नजर रखी जाएगी. यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट किया जाएगा. इसके अलावा, एंटी-सैबोटाज टीमें और बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड्स नियमित रूप से समिट स्थल और आसपास के इलाकों की जांच करेंगे.
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF की कई टीमें मौके पर तैनात की गई हैं. इसके अलावा, अतिरिक्त यूनिट्स को स्टैंडबाय पर रखा गया है. ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए करीब 5,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोलिंग वाहन, वायरलेस सेट और वार्निंग लाइट बार लगाए गए हैं.
होटल सुरक्षा और प्रदर्शन पर नजर
समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने वाले होटलों को भी विशेष सुरक्षा दी गई है. साथ ही, दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन या अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है. समिट की सुरक्षा के लिए ये सभी इंतजाम दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के द्वारा बेहद सोच-समझकर किए गए हैं, ताकि यह इवेंट सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके.
ये भी पढ़ें- AI Summit: आज से दिल्ली में कई रूट डायवर्ट, कुछ रहेंगे बंद... ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी