Amit Shah Bihar Visit: 3 दिन सीमांचल के बॉर्डर क्षेत्र में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, जानें पूरा कार्यक्रम

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 25 फरवरी को तीन दिन के बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य के संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Bharat 24

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 25 फरवरी को तीन दिन के बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य के संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. खासतौर पर सीमांचल क्षेत्र में सुरक्षा, घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे मुद्दों पर गहन समीक्षा की जाएगी. अपने दौरे के दौरान अमित शाह सीमावर्ती क्षेत्रों में ही रुककर हालात का जायजा लेंगे. बताया जा रहा है कि वह लगातार तीन दिन तक इन इलाकों में मौजूद रहेंगे और जमीनी स्तर पर स्थिति को समझने की कोशिश करेंगे. इस दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण हो रहे बदलावों पर भी चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगा धन-लाभ, 3 को रहना होगा बेहद सतर्क!