केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात तीन दिवसीय दौरे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचे. उनका विमान रात लगभग 10:45 बजे श्री विजयपुरम स्थित वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप आईएनएस उत्क्रोश पर उतरा.
एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल डी. के. जोशी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गृहमंत्री का स्वागत किया. अपने दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार सुबह अमित शाह वंदूर में आयोजित होने वाली गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.