अमेरिका ने कई ईरानी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, तेहरान ने ट्रंप को दे दी हमले की चेतावनी; जानें पूरा मामला

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच भले ही बैकडोर डिप्लोमेसी चल रही है. दोनों देशों के प्रतिनिधि ने परमाणु हथियार को लेकर ओमान में लंबी बैठक भी की. लेकिन इस बैठक के अगले ही दिन अमेरिका ने कई ईरानी कंपनियों पर बड़ा एक्शन लिया है.

America imposed sanctions on many Iranian companies Tehran warned Trump of attack
Image Source: Social Media

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच भले ही बैकडोर डिप्लोमेसी चल रही है. दोनों देशों के प्रतिनिधि ने परमाणु हथियार को लेकर ओमान में लंबी बैठक भी की. लेकिन इस बैठक के अगले ही दिन अमेरिका ने कई ईरानी कंपनियों पर बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने कई कंपनियों को ना सिर्फ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, बल्कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की भी धमकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. हालांकि, टैरिफ के दर की अभी घोषणा नहीं की गई है.लेकिन माना जा रहा ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों कपर 25% अतिरिक्त टैरिफ अमेरिका के द्वारा लगाया जा सकता है.

अमेरिका के इस बयान के बाद अब तेहरान की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेहरान ने अमेरिका को सीधी धमकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो वो मध्य पूर्व में सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों पर जोरदार हमला करेगा. हालांकि, धमकियों और प्रतिबंधों के बीच बातचीत का दौर भी जारी है. शुक्रवार को दोनों देश के बीच लंबी बातचीत हुई. लेकिन कोई साकारात्मक नतीजा सामने नहीं आया. इसके साथ ही अगले बैठक की तारीख की भी घोषणा नहीं हुई है. 

"अगली बैठक की तारीख फिलहाल तय नहीं"

एक ओर अमेरिका लगातार ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा है. तो वहीं ईरान भी पीछे हटने को राजी नहीं है. इस बीच ओमान में शुक्रवार को हुए बैठक के बाद दोनों देशों के द्वारा कोई भी साकारात्मक रूख देखने को नहीं मिला. अब विदेश मंत्री अब्बास अराघची का नया बयान सामने आया है. उन्होंने कहा  कि अमेरिका के साथ होने वाली अगली बैठक की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि यह बातचीत अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकती है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका, दोनों की यही राय है कि बातचीत जल्दी शुरू होनी चाहिए.

ईरान पर सैन्य हमले की तैयारी में अमेरिका?

गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका सैन्य हमले की तैयारी में लगा है. अमेरिका ने भारी संख्या में अपने युद्धपोत को ईरान के आसपास तैनात कर चुका है. इसके साथ ही F35 जैसे आधुनिक फाइटर प्लेन की भी तैनाती मध्य पूर्व में भारी मात्रा में की गई है. बता दें, बीते दिनों ईरान के कई शहरों में बड़े संख्या में प्रदर्शन हुए थे. जिसमें 3000 से अधिक लोगों की मौत भी हुई थी. 

ये भी पढ़ें- ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता... रूसी तेल पर आया MEA का बड़ा बयान, ट्रंप के दावे की खुली पोल