हवा में उड़ता प्लेन हवाई पर सीधे कार से जा टकराया, लाइव हुआ रिकॉर्ड; VIDEO वायरल

फ्लोरिडा के मेरिट आइलैंड इलाके में सोमवार शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हाईवे पर चल रहे सैकड़ों लोगों को दहशत में डाल दिया. अचानक आसमान से एक छोटा विमान नीचे उतरा और सीधे I-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने लगा.

America Highway plane crash landing live video viral on social media
Image Source: Social Media

फ्लोरिडा के मेरिट आइलैंड इलाके में सोमवार शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हाईवे पर चल रहे सैकड़ों लोगों को दहशत में डाल दिया. अचानक आसमान से एक छोटा विमान नीचे उतरा और सीधे I-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने लगा. तकनीकी खराबी के कारण पायलट के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन उतरते ही विमान एक तेज़ रफ्तार कार से टकरा गया और कई सेकंडों के लिए हाईवे पर भगदड़ जैसे हालात बन गए.

Beechcraft 55 मॉडल का यह छोटा विमान 27 वर्षीय पायलट और उसके साथी के साथ उड़ान भर रहा था. अचानक दोनों इंजनों की पावर खत्म हो गई और विमान तेजी से नीचे आने लगा. फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल (FHP) के मुताबिक, पायलट ने तुरंत हाईवे पर लैंडिंग का फैसला लिया क्योंकि आस-पास कोई रनवे नहीं था. लैंडिंग के दौरान विमान एक 2023 मॉडल Toyota Camry से टकरा गया, जिसे 57 वर्षीय महिला चला रही थीं. उन्हें हल्की चोटें आईं और एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया. विमान हाईवे के बीचों-बीच जाकर रुक गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग डर के मारे अपनी गाड़ियों से बाहर निकल आए.

हाईवे कई घंटों रहा बंद, बड़ी राहत—पायलट सुरक्षित

हादसा शाम करीब 5:45 बजे हुआ. इसके तुरंत बाद I-95 के दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास पूरी तरह बंद कर दिया गया. राहत दलों ने विमान को हटाने, फ्यूल लीक रोकने और ट्रैफिक को कंट्रोल करने में पूरी रात लगा दी. हाईवे को आखिरकार मंगलवार सुबह 9 बजे खोला जा सका. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि पायलट और उसका साथी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

उसी दिन फ्लोरिडा में दूसरा विमान हादसा भी

संयोग से, सोमवार का दिन फ्लोरिडा के लिए विमानन हादसों के नाम रहा. मेरिट आइलैंड घटना के कुछ ही घंटे बाद DeLand इलाके में एक Cessna 172 विमान को भी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस विमान में सवार दोनों लोग घायल हुए, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ऐसे हैं पाकिस्तान के हाल! महिला पत्रकार को आर्मी प्रवक्ता ने मार दी आंख; लोग बोले-Wink for the Nation