Weather Alert: खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर रोक, वैष्णो देवी यात्रा भी प्रभावित!

Amarnath Yatra suspended due to bad weather Vaishno Devi pilgrimage

Amarnath Yatra: खराब मौसम को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

प्रशासन ने बताया कि 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से किसी भी श्रद्धालु को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. यानी दोनों बेस कैंपों से यात्रा फिलहाल रोक दी गई है.

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला सिर्फ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है. खराब मौसम में पहाड़ी रास्तों पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यात्रा रोक दी गई है.