Amarnath Yatra 2026: आज से बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार खत्म हो गया है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहली पूजा कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया.
इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनदीप कुमार भंडारी, कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग और कश्मीर के आईजी पुलिस वी. के. बिर्दी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आस्था का यह सफर अब शुरू हो गया है.
ये भी पढ़ें- देशभर में Health Mission शुरू! J.P. Nadda ने बुलाई सबसे बड़ी बैठक