देशभर में Health Mission शुरू! J.P. Nadda ने बुलाई सबसे बड़ी बैठक

Delhi: देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण हेल्थ मिशन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याण योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

Bharat 24

Delhi:देश में एनीमिया के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार आज एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) की 16वीं बैठक में 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के नए परिचालन दिशानिर्देश जारी करेंगे.

इस पहल के साथ अब 'एनीमिया मुक्त भारत' कार्यक्रम का विस्तार कर इसे 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा. सरकार का उद्देश्य केवल आयरन सप्लीमेंट तक सीमित न रहकर एनीमिया की समय पर जांच, प्रभावी उपचार, संतुलित पोषण, डिजिटल ट्रैकिंग और जनभागीदारी के जरिए इस चुनौती से व्यापक स्तर पर मुकाबला करना है.

ये भी पढ़ें- Yamuna Water Agreement: 32 साल का इंतजार खत्म! राजस्थान को मिला यमुना जल का अधिकार