इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वृंदावन में दर्शन करने के दौरान उनकी चप्पल गायब हो गई, जिसके बाद वह मंदिर के बाहर उसे तलाशते नजर आए.
जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. पूजा-अर्चना के बाद जब वे मंदिर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि जिस जगह उन्होंने अपनी चप्पल उतारी थी, वह वहां मौजूद नहीं है.
फैन ने रिकॉर्ड किया घटना का वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो एक फैन ने रिकॉर्ड किया, जिसमें अभिषेक मंदिर परिसर के बाहर इधर-उधर अपनी चप्पल खोजते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पीछे से एक व्यक्ति कमेंट्री की तरह पूरी घटना बताते हुए सुनाई देता है कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से उनकी और उनकी मां की चप्पल नहीं मिल पा रही है.
वीडियो में यह भी कहा गया कि चप्पल चोरी होने की संभावना कम है और भीड़भाड़ के कारण वह इधर-उधर हो गई होगी. इस दौरान अभिषेक थोड़ा नाराज भी नजर आए. बाद में मंदिर प्रशासन की ओर से उनके लिए नई चप्पल की व्यवस्था की गई.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो मौजूदा आईपीएल सीजन का है या पहले का, और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन
मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो अभिषेक शर्मा इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं. उनकी सबसे बड़ी पारी 135 रन की रही, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी. इस प्रदर्शन के चलते वह इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB vs GT मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, अब किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?