IPL 2026: RCB vs GT मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, अब किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

IPL 2026 Points table after RCB vs GT match Who has purple and orange cap
Image Source: ANI

RCB vs GT: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए मैच ने भी तालिका की तस्वीर बदल दी. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए.

इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. टीम अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. सात मैचों में पांच जीत के साथ उसके खाते में 10 अंक हो चुके हैं. टीम का नेट रन रेट 1.101 है, जो उसे अन्य टीमों से आगे रखने में मदद कर रहा है.

गुजरात टाइटंस को झटका

वहीं हार का असर गुजरात टाइटंस पर साफ दिखाई दिया. टीम अब सातवें स्थान पर खिसक गई है. सात मैचों में उसे तीन जीत और तीन हार मिली हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. गुजरात के पास 6 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.790 है, जो उसकी स्थिति को और कमजोर बना रहा है.

टॉप-4 में कौन-कौन?

अगर प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष चार टीमों की बात करें, तो पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं.

दूसरे नंबर पर आरसीबी, जबकि तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद है, दोनों के पास 10-10 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते आरसीबी आगे है.

चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके पास 8 अंक और 0.820 का नेट रन रेट है.

ऑरेंज कैप पर कोहली का कब्जा

बैटिंग की बात करें तो विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. कोहली ने 7 मैचों की 7 पारियों में 328 रन बनाए हैं. उनका औसत 54.67 और स्ट्राइक रेट 163.18 का है, जो इस सीजन में उनकी जबरदस्त लय को दर्शाता है.

पर्पल कैप में कौन आगे?

गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज सबसे आगे हैं. उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर रखी है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: 300 छक्के, 800 चौके... विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऑरेंज कैप पर किया कब्जा