‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘भूत बंगला’ समेत 13 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड ध्वस्त

Awarapan 2 BOX OFFICE COLLECTION: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में थी. अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Aawarapan 2 makes a big splash at the box office shattering opening records of 13 films
Image Source: Social Media

Awarapan 2 BOX OFFICE COLLECTION: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में थी. अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म और खासकर इमरान हाशमी के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म को मिल रहे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखाई दे रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले ही दिन 2026 की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने कितनी कमाई की?

‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, जिसका फायदा अब कमाई में भी दिखाई दे रहा है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रात करीब 10:30 बजे तक पहले दिन 20.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. 

फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 40 फीसदी रही. इसे देशभर में करीब 9,026 शोज मिले. इस कमाई के साथ फिल्म ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को भी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया.

13 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड हुए पीछे

‘आवारापन 2’ की पहले दिन की कमाई ने 2026 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें ‘ओ रोमियो’, ‘अल्फा’, ‘इक्कीस’, ‘राजा शिवाजी’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

2026 की जिन फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को ‘आवारापन 2’ ने पीछे छोड़ा, उनमें ‘ओ रोमियो’ ने 9.01 करोड़, ‘अल्फा’ ने 9.25 करोड़, ‘इक्कीस’ ने 7.28 करोड़, ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ और ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 4.38 करोड़ रुपये कमाए थे.

वहीं ‘पेद्दी’ का ओपनिंग कलेक्शन 3 करोड़, ‘राजा शिवाजी’ का हिंदी कलेक्शन 12.4 करोड़, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का 8.65 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ का 14.1 करोड़ और ‘धमाल 4’ का 15.5 करोड़ रुपये रहा था. इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 19.4 करोड़, ‘भूत बंगला’ ने 18.31 करोड़ और ‘द ओडिसी’ ने 16.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

एडवांस बुकिंग में भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

‘आवारापन 2’ को रिलीज से पहले ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई हुई थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 8.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. 

वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 11.36 करोड़ रुपये पहुंच गया था. फिल्म के पहले दिन के लिए रिलीज से पहले ही करीब 2.85 लाख टिकट बिक चुके थे. वहीं इसे करीब 9,122 शोज मिले थे.

कैसी है ‘आवारापन 2’?

‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके अभिनय को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं. वह जारा का किरदार निभा रही हैं. ‘आवारापन 2’ में एक्शन, रोमांस और संगीत का भरपूर मेल देखने को मिलता है. फिल्म को एक म्यूजिक, एक्शन और रोमांटिक कहानी के तौर पर पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- वीरों के साहस को मिला सम्मान, 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, कीर्ति-शौर्य चक्र भी शामिल