Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह समेत इन 4 राशि वालों को कई मामलों में मिलेगी सफलता, जानें आज का राशिफल

12 मार्च 2026 का दिन ज्योतिष के अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे लोगों को नई सोच, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है.

Aaj Ka Rashifal these zodiac signs will get success today horoscope
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Aaj Ka Rashifal: 12 मार्च 2026 का दिन ज्योतिष के अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे लोगों को नई सोच, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, राहु और वक्री बुध की स्थिति तकनीक, समाज और करियर से जुड़े मामलों में हलचल बनाए रख सकती है. इसके अलावा मीन राशि में शुक्र और शनि का प्रभाव रिश्तों और खर्चों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहा है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में होने से कई रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मुश्किलों का समाधान भी मिल सकता है. भाई-बहनों के साथ पुराने मतभेद खत्म होने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में अचानक लाभ मिल सकता है, लेकिन ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें.

वृषभ राशि

आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं, इसलिए मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. तकनीकी दिक्कतें भी आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा. रिसर्च या गहराई से सोचने की आपकी क्षमता किसी पुराने आर्थिक विवाद को सुलझाने में मदद कर सकती है. निवेश के मामले में अभी सोच-समझकर कदम उठाएं.

मिथुन राशि

आज आपका ध्यान जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर पर अधिक रहेगा. किसी यात्रा या कानूनी मामले में देरी संभव है. बातचीत के दौरान गलतफहमी से बचने के लिए स्पष्ट संवाद जरूरी है. कार्यस्थल पर टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में दोस्तों से सहयोग मिल सकता है. खान-पान का ध्यान रखें, सेहत के प्रति लापरवाही न करें.

कर्क राशि

आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. कार्यस्थल पर पुराने अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं. अचानक खर्च या टैक्स से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनाएं. किसी को उधार देने से बचें. सेहत को बेहतर रखने के लिए आराम और योग जरूरी होगा.

सिंह राशि

आज आपकी रचनात्मकता और सोच काफी मजबूत रहेगी. हालांकि पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें. अपनी ऊर्जा को नए काम या प्रोजेक्ट में लगाना बेहतर रहेगा. पुराने प्रेम संबंध अचानक सामने आ सकते हैं. करियर में मेहनत की सराहना होगी. बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कन्या राशि

आज आपका मन घर-परिवार और घरेलू कामों में अधिक लगेगा. कार्यस्थल पर विरोधियों की गतिविधि बढ़ सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से हालात संभल जाएंगे. घर की मरम्मत या वाहन से जुड़ा खर्च हो सकता है. करियर में बड़े फैसले लेने से बचें. सेहत के मामले में पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है.

तुला राशि

आज आत्मविश्वास और साहस बढ़ा हुआ रहेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए संयम रखें. संचार के साधनों जैसे फोन या लैपटॉप में परेशानी आ सकती है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यात्रा की योजना बन सकती है जो भविष्य में लाभ दे सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि

आज आपका ध्यान परिवार और धन से जुड़े मामलों पर रहेगा. घर के माहौल में थोड़ा तनाव हो सकता है. संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझाने का मौका मिल सकता है. कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता रखें. आंखों और दांतों की सेहत का ध्यान रखें.

धनु राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आप ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस करेंगे. भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है. यात्राओं में थोड़ी देरी संभव है. प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. करियर में आपकी नई सोच की सराहना हो सकती है.

मकर राशि

आज मन थोड़ा शांत और एकांत की ओर झुका रह सकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें. पुराने रुके हुए भुगतान मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा. नींद की कमी और आंखों में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करें. विदेश से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है.

कुंभ राशि

आज दोस्तों और बड़े समूहों से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि मन में थोड़ी उलझन भी रह सकती है. अपनी छवि सुधारने और नए अवसर पाने का मौका मिल सकता है. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. करियर में आपकी चर्चा हो सकती है. तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान करें.

मीन राशि

आज आपका ध्यान करियर और प्रतिष्ठा पर रहेगा. मन में किसी अनजाने डर की भावना हो सकती है, लेकिन अनुशासन से काम करने पर सफलता मिल सकती है. पुराने करियर अवसर फिर सामने आ सकते हैं. प्रेम संबंधों में आप सहयोगी भूमिका निभाएंगे. स्वास्थ्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है. काम में एकाग्रता से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: 19 या 20 मार्च... कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त