Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगा धन-लाभ, 3 को रहना होगा बेहद सतर्क!

Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारे दिनभर के काम, सोच और फैसलों पर गहरा असर डालती है. 29 जनवरी, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, तो कुछ लोगों को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी.

Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026 Today Zodiac Sign in Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारे दिनभर के काम, सोच और फैसलों पर गहरा असर डालती है. 29 जनवरी, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, तो कुछ लोगों को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी.

आज चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान है, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में युति बना रहे हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का हाल.

मेष राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज का दिन आपके लिए मजबूती और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. करियर और व्यवसाय में आपकी पकड़ और मजबूत होती नजर आएगी. कोर्ट-कचहरी या किसी विवाद में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. प्रेम और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दिन को और शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें और मां काली का स्मरण करें.

वृषभ राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज आप ऊर्जा और आकर्षण से भरपूर रहेंगे. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और कामकाज में किस्मत आपका साथ देगी. नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं. प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा. कोई हरी वस्तु अपने पास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

मिथुन राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर पिता या घर के किसी बड़े सदस्य की चिंता हो सकती है. खर्चों में बढ़ोतरी से मन परेशान रहेगा. कर्ज या आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. हालांकि यह स्थिति अस्थायी है, जल्द ही समय बदलेगा. हरे रंग से जुड़ी वस्तु पास रखें.

कर्क राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं और नौकरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी. वैवाहिक जीवन में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है, संवाद बनाए रखें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों पर ध्यान देना जरूरी है. लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा.

सिंह राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा. प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति संतोषजनक है. व्यापार में स्थिरता रहेगी, हालांकि मन थोड़ा विचलित हो सकता है. सूर्य को जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा.

कन्या राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज मानसिक उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं. मन में बेचैनी और तनाव बना रह सकता है. बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें. प्रेम संबंधों में बहस से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के संकेत भी हैं. शनिदेव का स्मरण करें.

तुला राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है. घरेलू माहौल में तनाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि प्रेम जीवन और व्यापारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा. धैर्य से काम लें और शनिदेव को प्रणाम करें.

वृश्चिक राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा. नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पराक्रम रंग लाएगा. कोई पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.

धनु राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. दिन शुभ है, बस थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. लाल रंग से जुड़ी वस्तु लाभ देगी.

मकर राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. क्रोध और जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही मामलों में स्थिति अच्छी बनी रहेगी. तांबे की किसी वस्तु का दान करना शुभ फल देगा.

कुंभ राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: आज गृह कलह और मानसिक तनाव के संकेत हैं. अलग-अलग मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है. सरकारी काम, साझेदारी और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतें. समय मध्यम है, लेकिन समझदारी से हालात संभाले जा सकते हैं. मां काली का स्मरण करें.

मीन राशि Aaj Ka Rashifal 29 Janaury 2026: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, बाकी सभी क्षेत्रों में दिन शानदार रहेगा. व्यवसाय में जबरदस्त सफलता मिलेगी और सामाजिक या राजनीतिक स्तर पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: आज का लव राशिफल 28 जनवरी 2026ः मिथुन वालों पार्टनर का मिलेगा सपोर्ट, परिवार के साथ समय बिताने का मिलेगा समय