Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को जीवन की दिशा तय करने वाला माना जाता है. 28 जनवरी, सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं. वहीं गुरु मिथुन, केतु सिंह, सूर्य–बुध–शुक्र–मंगल मकर, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इन ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है, तो कुछ को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है.
मेष राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होती नजर आएगी. नकद धन या सेविंग्स में इजाफा संभव है. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा. व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम दिखेंगे. कुल मिलाकर दिन शुभ है, लेकिन फिलहाल किसी नए निवेश से बचना बेहतर रहेगा. काली माता को प्रणाम करना लाभकारी होगा.
वृषभ राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और सामाजिक मान–सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और संतान का सहयोग मिलेगा. व्यापारिक मामलों में भी अनुकूलता बनी रहेगी. काली माता की आराधना शुभ फल देगी.
मिथुन राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज खर्चों में बढ़ोतरी मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार और सरकारी मामलों में थोड़ी असहजता रह सकती है. पिता से जुड़े विषयों में भी सावधानी रखें. दिन बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें. सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्ति होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति अच्छी रहेगी. हालांकि जीवनसाथी के साथ हल्का तनाव या दूरी महसूस हो सकती है, जिसे शांति से सुलझाना बेहतर होगा. लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.
सिंह राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, हालांकि विरोधियों की संख्या अधिक हो सकती है. व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतोष मिलेगा. सूर्य को जल अर्पित करना लाभदायक होगा.
कन्या राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: भाग्य आज आपका साथ देगा. यात्रा के संकेत हैं. हालांकि प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी मध्यम स्थिति रह सकती है. क्रोध, भावुकता और जल्दबाजी से बचना जरूरी है. बाकी क्षेत्रों में स्थिति संतुलित रहेगी. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ फल देगा.
तुला राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हैं, इसलिए सतर्क रहें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं. घरेलू सुख में कमी महसूस हो सकती है. मां के स्वास्थ्य और भूमि, भवन या वाहन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. काली माता की उपासना लाभकारी होगी.
वृश्चिक राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज आपका पराक्रम रंग लाएगा. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं. जीवनसाथी का साथ मिलेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा. सफेद वस्तु का दान शुभ रहेगा.
धनु राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: शत्रुओं पर आपकी पकड़ बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ परेशानियां रह सकती हैं. इसके बावजूद प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा.
मकर राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. प्रेम जीवन और संतान पक्ष अत्यंत अनुकूल रहेगा. व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय सकारात्मक है. काली माता को प्रणाम करना लाभकारी होगा.
कुंभ राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: दिन कुछ उतार–चढ़ाव भरा रह सकता है. प्रेम और संतान से दूरी महसूस हो सकती है. सरकारी कार्यों और साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं. सिर दर्द, आंखों की परेशानी और कर्ज से तनाव संभव है. हालांकि भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी खरीदारी के योग बन रहे हैं. गणेश जी की आराधना शुभ रहेगी.
मीन राशि Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत है. आय के नए और अलग–अलग स्रोत बन सकते हैं. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा. व्यापार में अच्छी प्रगति होगी और पराक्रम से नई व्यावसायिक सफलता मिलने के संकेत हैं. काली माता को प्रणाम करना शुभ फल देगा.
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026: 1 या 2 फरवरी... कब है माघ पूर्णिमा? जानें स्नान, दान और पूजा का शुभ समय