Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: नवम्बर की हल्की ठंड और बदलते मौसम के बीच आज के ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है. गुरु कर्क में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025 Today Zodiac Sign in Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: नवम्बर की हल्की ठंड और बदलते मौसम के बीच आज के ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है. गुरु कर्क में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य और शुक्र तुला में, बुध और मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में अपना प्रभाव बनाए हुए हैं. इन ग्रह संयोगों का असर आपकी दिनचर्या से लेकर स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तक पर दिखाई देगा. आइए जानें, आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है.

मेष राशि: आज भावनाएं हावी होंगी, इसलिए किसी बड़े फैसले को टाल देना ही उचित रहेगा. बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और प्रेम संबंधों में तकरार की स्थिति बन सकती है. व्यापार सामान्य रहेगा. सुबह सूर्य को जल चढ़ाना लाभदायक रहेगा.

वृषभ राशि: घरेलू मामलों में अस्थिरता बनी रहेगी. मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. सीने में भारीपन या अन्य विकार परेशान कर सकते हैं. हालांकि प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां बेहतर रहेंगी. व्यापार भी स्थिर गति से चलेगा. तांबे की वस्तु का दान शुभ फल देगा.

मिथुन राशि: व्यापार में हल्की उठापटक संभव है. आपके प्रयासों को फिलहाल पूरा समर्थन नहीं मिल पाएगा. नाक-कान-गले की समस्या परेशान कर सकती है. प्रेम और संतान दोनों के लिए समय अच्छा है. व्यापार औसत गति से चलेगा. काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

कर्क राशि: आज जोखिमभरे काम जैसे जुआ या सट्टा पूरी तरह से अवॉइड करें. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा अनचाही स्थितियां बन सकती हैं. मुख से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं. प्रेम और संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार भी अच्छा है. अपने पास कोई पीली वस्तु रखें.

सिंह राशि: तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है. मन में लगातार घबराहट का भाव रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा. व्यापारिक हालात सामान्य रहेंगे. पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है.

कन्या राशि: खर्चों की अधिकता मन को अस्थिर कर सकती है. बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं. अज्ञात भय और तनाव हावी रह सकता है. सिरदर्द और आंखों में दर्द भी संभव है. प्रेम और संतान का पक्ष ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति भी लगभग स्थिर रहेगी. शनिदेव को प्रणाम करते रहें.

तुला राशि: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. यात्राएं कष्टप्रद हो सकती हैं. किसी भ्रमित करने वाली खबर से मन विचलित हो सकता है. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. समय मध्यम है, इसलिए धैर्य रखें. सूर्य को जल देना लाभदायक साबित होगा.

वृश्चिक राशि: व्यवसाय में अस्थिरता बनी रहेगी. सीने में भारीपन या अन्य परेशानी महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. प्रेम और संतान पक्ष में संतोष मिलेगा. व्यापार ठीक चलेगा लेकिन नया काम शुरू करने से बचें. सूर्य को जल चढ़ाएं.

धनु राशि: यात्राएं थकान और असुविधा लेकर आएंगी. भाग्य का साथ कम मिलेगा. अपमानित होने का भय बना रह सकता है. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक दूरी महसूस हो सकती है. व्यापार सामान्य रहेगा. लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें.

मकर राशि: परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. चोट लगने या किसी परेशानी में उलझने की आशंका है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. प्रेम और संतान पक्ष ठीक है. व्यापार भी सामान्य रूप से चलता रहेगा. तांबे की वस्तु का दान शुभ रहेगा.

कुंभ राशि: स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. नौकरी में स्थितियां मध्यम रहेंगी. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी. हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है.

मीन राशि: शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. फिर भी सतर्क रहना आवश्यक है. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है. प्रेम और संतान का समय सामान्य रहेगा. व्यापार काफी अच्छा रहेगा. सूर्य को जल देना शुभफल देगा.

यह भी पढ़ें: उत्पन्ना एकादशी पर राहुकाल का साया, 14 या 15 कब रखना है व्रत? जानें पूजन विधि और सही तारीख