Vivo V70 FE: स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने अपनी V70 सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है. यह फोन बड़ी बैटरी, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है.
इसकी सबसे खास बात 7000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में अलग पहचान देता है. फिलहाल कंपनी ने इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया है और यह अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट और रंगों में उपलब्ध होगा.
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 FE को इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट में पेश किया गया है.
यह स्मार्टफोन Blue, Light Purple और Silver रंगों में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K Q10 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेज़ोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गमट मिलता है. इसकी पिक्सल डेंसिटी 449 ppi बताई गई है. इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360‑Turbo प्रोसेसर लगाया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है. इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर और चार परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं.
फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है. सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 FE में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है, जो ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ तस्वीरें ले सकता है.
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में भड़की जंग के कारण इस हिंदू मंदिर को किया गया बंद, अबू धाबी में स्थित है ये सबसे बड़ा टेंपल