बिहार में 6 IAS अफसरों का तबादला, बेगूसराय-सिवान के पूर्व DM को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfers: बिहार सरकार ने एक बार फिर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादले की अधिसूचना जारी की. इस बार कुल 6 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

6 IAS officers transferred in Bihar former DMs of Begusarai and Siwan get new responsibilities
Image Source: Social Media

Bihar IAS Transfers: बिहार सरकार ने एक बार फिर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादले की अधिसूचना जारी की. इस बार कुल 6 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

इनमें नवादा और कैमूर के उप विकास आयुक्त (DDC) भी शामिल हैं. तबादले के तहत पशुपालन विभाग के निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उज्ज्वल कुमार सिंह 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं.

श्रीकांत शास्त्री बने पशुपालन विभाग के निदेशक

2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का नया निदेशक बनाया गया है. वह इससे पहले बेगूसराय के जिलाधिकारी रह चुके हैं. पिछले सप्ताह ही उनका बेगूसराय डीएम के पद से तबादला हुआ था. इसके बाद वह नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे.

वहीं, सीवान के पूर्व जिलाधिकारी और 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. 2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है. वह भी नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे.

नवादा और कैमूर के DDC भी बदले गए

सरकार ने नवादा और कैमूर के उप विकास आयुक्तों की जिम्मेदारी भी बदल दी है. 2021 बैच की IAS अधिकारी और नवादा की DDC नीलिमा साहू को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं, कैमूर की DDC और 2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. वह पटना में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं.

अगस्त में पहले भी हुए हैं कई तबादले

बिहार में अगस्त महीने के दौरान बड़ी संख्या में IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है. इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. 
ताजा तबादले के बाद प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है.

ये भी पढ़ें- Nepal Crisis: मुर्दाघरों में शव रखने की जगह नहीं, सैकड़ों लोग लापता... नेपाल में तबाही का खौफनाक मंजर