43वें दिन भी हनुमान अंश का जलवा, दायरा और वाइब को छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Hanuman Ansh Box Office Collection: 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ शामिल हैं. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

43rd day Hanuman Ansh storm box office surpassing reach vibe
Image Source: Social Media

Hanuman Ansh Box Office Collection: 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ शामिल हैं. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा. फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

फिल्म ने अपने 43वें दिन यानी शुक्रवार को भी अच्छी कमाई की. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन रिलीज हुई ‘दायरा’ और ‘वाइब’ दोनों से ज्यादा कलेक्शन किया.

हनुमान अंश का 43वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 43वें दिन 6,462 शोज के साथ करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 293.30 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म ने शुक्रवार को ओवरसीज मार्केट से करीब 1.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 23 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 316.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दायरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा.

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बजट को लेकर करीब 50 से 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है.

दायरा से आगे निकली ‘वाइब’

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पहले दिन ‘दायरा’ के मुकाबले ज्यादा कमाई की. इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वह फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था और शुरुआती कलेक्शन में भी इसका असर दिखाई दिया. ‘वाइब’ ने पहले दिन भारत में करीब 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये रहा.

ये भी पढ़ें- ‘Mirzapur The Movie’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 2026 की टॉप-4 ग्लोबल फिल्मों में एंट्री