Monsoon Session 2026: हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में इस बार एक अलग तस्वीर देखने को मिली. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पारंपरिक राजनीतिक नारों की जगह सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चलने वाले ट्रेंडिंग शब्दों का इस्तेमाल किया. ये ऐसे शब्द हैं जो रोजमर्रा की बातचीत में कम सुनाई देते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब इस्तेमाल होते हैं.
दरअसल, इस आंदोलन में बड़ी संख्या में जेनरेशन Z (Gen Z) के छात्र शामिल थे. यह वही पीढ़ी है, जिसका जन्म लगभग 1997 से 2012 के बीच हुआ है. यह पीढ़ी इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के साथ बड़ी हुई है, इसलिए उनकी भाषा, सोच और अपनी बात रखने का तरीका भी पहले की पीढ़ियों से काफी अलग है.
ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, 3 घंटे में 5 मेडल किए पक्के, भारत के खाते में 12 पदक