नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 2020 के दिल्ली दंगे अचानक नहीं भड़के थे, बल्कि उन्हें पहले से योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया. पुलिस की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने कोर्ट में प्रस्तुत दस्तावेजों और तर्कों के माध्यम से यह दावा किया कि हिंसा के पीछे टेरर फंडिंग और व्यवस्थित योजना की भूमिका थी.