दिल्ली में फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फरहान अख़्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ को अब राजधानी में टैक्स फ्री कर दिया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की. सरकार के फैसले के बाद दिल्ली के सिनेमाघरों में इस फिल्म का टिकट अब नोएडा और गुरुग्राम की तुलना में noticeably सस्ता मिलेगा.
भारत में फिल्म टिकटों के दाम हर राज्य और सिनेमा हॉल की कैटेगरी के अनुसार बदलते रहते हैं. हालांकि जीएसटी पूरे देश में समान है. 100 रुपये से कम वाली टिकट पर 5% और 100 रुपये से ऊपर वाली टिकट पर 18% इन टैक्स में आधा हिस्सा केंद्र सरकार और आधा राज्य सरकार का होता है. दिल्ली सरकार ने जैसे ही ‘120 बहादुर’ को टैक्स फ्री किया, इसका मतलब है कि अब टिकट पर लगने वाला जीएसटी आधा हो गया.यानी
• 100 रुपये से कम टिकट पर अब 2.5% जीएसटी
• 100 रुपये से अधिक टिकट पर अब 9% जीएसटी
कितना कम होगा टिकट का दाम?
अब सबसे बड़ा सवाल—जेब पर कितना फर्क पड़ेगा?
100 रुपये की टिकट
200 रुपये की टिकट
300 रुपये की टिकट
दिल्लीवालों को होगा फायदा
दिल्ली सरकार के इस निर्णय से दर्शकों के लिए फिल्म देखना किफायती हो जाएगा. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो वीकेंड या छुट्टियों में परिवार के साथ फिल्में देखना पसंद करते हैं. टिकट की कीमत कम होने से दर्शकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है और फिल्म की कमाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: कब होगा Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले? सामने आ गई तारीख, जानें विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी