Cruise Trip Without Clothes: अब तक आपने क्रूज़ पर लग्ज़री, संगीत, स्टाइल और शान देखी होगी, लेकिन क्या कभी किसी ऐसे क्रूज़ की कल्पना की है जहां ड्रेस कोड सिर्फ एक हो: कोई कपड़े नहीं. जी हां, ये सच है. साल 2026 में एक ऐसा क्रूज़ शुरू होने जा रहा है, जिसमें सफर करने के लिए सबसे पहली और सबसे ज़रूरी शर्त है, न्यूड रहना.
इस अनोखी समुद्री यात्रा का नाम है 'The Big Nude Boat', जिसे न्यूडिस्ट ट्रैवल कंपनी ‘Bare Necessities’ आयोजित कर रही है. ये क्रूज़ नॉर्वेजियन पर्ल नाम के जहाज पर चलेगा, जिसमें 2,300 यात्री सफर कर सकते हैं, और इनमें से हर कोई रहेगा कपड़ों से पूरी तरह मुक्त.
11 दिन की खुली हवा में बेपरवाह यात्रा
3 फरवरी 2026 को मियामी (अमेरिका) से रवाना होने वाला ये क्रूज़ एक 11 दिन की राउंड ट्रिप पर निकलेगा, जो यात्रियों को अरूबा, जमैका, बोनायर, क्यूरासाओ और ग्रेट स्टिरअप के जैसे खूबसूरत कैरिबियन द्वीपों की सैर कराएगा. लेकिन इस यात्रा की खास बात है इसका उद्देश्य सोशल न्यूडिटी को सामान्य बनाना. यानी इंसान जैसा है, वैसा ही खुले में रहने की स्वतंत्रता पाए.
जहाज की सुविधाएं
नॉर्वेजियन पर्ल क्रूज़ पर आपको मिलेगा:
16 डाइनिंग ऑप्शन्स
14 बार और लाउंज (Whiskey Lounge सहित)
बॉलिंग एली
रॉक क्लाइम्बिंग वॉल
एलईडी नाइट पार्टीज़
पैसेंजर टैलेंट शो
यानि न्यूडिटी के साथ मनोरंजन भी भरपूर होगा.
न्यूडिटी के नियम
इस क्रूज़ पर आज़ादी के साथ नियम भी हैं:
जब जहाज समुद्र में हो या किसी पोर्ट से दूर हो, तब यात्री सार्वजनिक जगहों (जैसे डेक और पूल) पर निर्वस्त्र रह सकते हैं.
पोर्ट पर डॉक होने पर कपड़े पहनना अनिवार्य होगा, यहां तक कि अपनी बालकनी में भी.
डाइनिंग रूम में हमेशा कपड़े पहनने होंगे.
किसी न्यूड व्यक्ति के लिए बैठने के समय क्लीन टॉवल या कपड़ा साथ रखना ज़रूरी है.
पूल और डांस एरिया में फोटोग्राफी सख्त वर्जित है.
किसी भी तरह की अश्लीलता या अनुचित स्पर्श की अनुमति नहीं है, सम्मान और शालीनता इस क्रूज़ की प्राथमिक शर्त है.
कितनी है कीमत?
इस खास अनुभव की शुरुआती कीमत $2,000 प्रति व्यक्ति (लगभग ₹1.6 लाख) तय की गई है. बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, और न्यूडिटी के प्रेमी दुनियाभर से इसमें हिस्सा लेने को उत्सुक हैं.
क्यों है ये खास?
'The Big Nude Boat' सिर्फ एक यात्रा नहीं है, ये एक सोच है, एक आंदोलन है, जो शरीर को शर्म नहीं, सहजता से जोड़ता है. यह बताता है कि इंसान का असली आत्मविश्वास कपड़ों से नहीं, उसकी मानसिक आज़ादी से आता है. अगर आप भी उन यात्रियों में से हैं, जो रूढ़ियों को तोड़ना चाहते हैं और प्रकृति के करीब बिना किसी झिझक के जीना चाहते हैं, तो यह ट्रिप आपकी ज़िंदगी की सबसे अनूठी याद हो सकती है.
ये भी पढ़ें- न ब्रह्मोस, न राफेल, वॉरशिप... फिर भी 57000 की करोड़ डील करेगा भारत, इन दो खतरनाक हथियारों पर है नजर