Mallikarjun Kharge On BJP Manifesto: भाजपा के घोषणापत्र पत्र पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

Mallikarjun Kharge On BJP Manifesto: बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी अपनी प्रतिक्रिया.बोले "उनके घोषणापत्र पर दोबारा भरोसा करना सही नहीं होगा.

Mallikarjun Kharge On BJP Manifesto hindi news
बीजेपी के घोषणापत्र पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे- फाइल फोटोः ANI

Mallikarjun Kharge On BJP Manifesto

नई दिल्लीः रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र को जारी किया है. वहीं केंद्र के इस घोषणापत्र को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "उनके घोषणापत्र पर दोबारा भरोसा करना सही नहीं होगा.

केंद्र के घोषणापत्र पर विश्वास नहीं

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने खड़गे ने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र पर 'भरोसा' नहीं किया जा सकता. कांग्रेस अध्यक्ष बोले की पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था वह किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. उन्होंने कहा था कि वह एमएसपी बढ़ाएंगे और कानूनी गारंटी देंगे - यही गारंटी है. उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया.'' खड़गे ने कहा, ''देश के सभी लोगों को लाभ होगा. युवा रोजगार की तलाश में हैं. महंगाई बढ़ रही है, उन्हें इसकी चिंता नहीं है.''

लोगों को देने के लिए कुछ नहीं

मल्लिकार्जुन खरगे बोले कि बीजेपी का घोषणापत्र साबित करता है कि सत्तारूढ़ दल के पास लोगों को देने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा, "उनके घोषणापत्र पर दोबारा भरोसा करना सही नहीं होगा। इससे साबित होता है कि उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ भी नहीं है." आपको बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र इस टैगलाइन के साथ जारी किया- 'मोदी की गारंटी 2024'. बीजेपी का घोषणापत्र - 'संकल्प पत्र' - महिला सशक्तिकरण और युवाओं और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित है.

यह भी पढ़े: BJP Manifesto 2024: मुफ्त राशन योजना से लेकर UCC पर बोले PM मोदी