Maharashtra New Wage Rules: महाराष्ट्र में कर्मचारियों और कामगारों के लिए नए वेतन नियम लागू कर दिए गए हैं. इन नियमों के तहत अब कर्मचारियों से 8 घंटे से ज्यादा काम कराने पर उन्हें ओवरटाइम देना होगा. वहीं, अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी के दिन काम पर बुलाया जाता है, तो उसे इसके बदले दोगुना भुगतान करना होगा. नए नियमों में वेतन से होने वाली कटौती और कर्मचारियों के रिकॉर्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं.
इन बदलावों का उद्देश्य कर्मचारियों के काम के घंटों, वेतन और साप्ताहिक छुट्टी से जुड़े अधिकारों को सुनिश्चित करना है. नए नियमों के लागू होने से महाराष्ट्र में काम करने वाले कर्मचारियों को कई तरह की राहत मिलने की उम्मीद है. नए वेतन नियमों के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए सामान्य कामकाज की अवधि 8 घंटे तय की गई है. अगर किसी कर्मचारी से इससे अधिक समय तक काम कराया जाता है, तो उसे अतिरिक्त काम के बदले ओवरटाइम का भुगतान करना होगा.
ये भी पढ़ें- BJP on Congress: भारत की अर्थव्यवस्था पर Rahul Gandhi के सवाल, BJP ने 7.1% ग्रोथ रेट से दिया जवाब!