काशी विश्वनाथ मंदिर में टूटा रिकॉर्ड, 5 महीने में 2.86 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन

Kashi Vishwanath Temple: साल 2021 13 दि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था. इसी के साथ डबल इंजन की सरकार में काशी के विकास के कारण निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है.

काशी विश्वनाथ मंदिर में टूटा रिकॉर्ड, 5 महीने में 2.86 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन
काशी विश्वनाथ मंदिर में टूटा रिकॉर्ड- Photo: Social Media

Kashi Vishwanath Temple:

साल 2021 13 दि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था. इसी के साथ डबल इंजन की सरकार में काशी के विकास के कारण निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. अब तक पांच महीने में 2.86 करोड़ भक्त  बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं.

मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का रखा जाता खास ख्याल

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं का खास ख्याल रखा जाता है. इसी क्रम में मंदिर दर्शन करने आने वाले भक्तों को अच्छी सड़क, सफाई और सुरक्षा  पर्यटकों की वाराणसी आने की राह को किया आसान किया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की सरकार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखती है.

बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या और आय में रिकॉर्ड वृद्धि होती जा रही है.  श्री बाबा विश्वनाथ के दरबार में सुगमता से दर्शन और सुविधाओं के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है.

अन्य शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी ने भी काशी का समग्र विकास करते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ाया है. जनवरी से मई 2023 (पांच महीने) के सापेक्ष 2024 में इस अवधि में शिव भक्तों की संख्या में 48.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

जनवरी से मई 2023 तक श्रद्धालुओं की कुल संख्या - 1, 93,32,791

1 जनवरी से 31 मई 2023 तक 1,93,32,791 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया था, जबकि वर्ष 2024 में 1 जनवरी से 31 मई तक कुल 2,86,57,473 श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंचे.

 
महिना  संख्या
जनवरी 4229590
फरवरी  4004807
मार्च 3711060
अप्रैल  4231858
मई 3155476

 

जनवरी से मई 2024 तक श्रद्धालुओं की संख्या- 2,86,57,473

2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 9,324,682 श्रद्धालु अधिक पहुंचे। मिश्र के मुताबिक इस अवधि के दौरान बाबा की आय में भी 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

महिना संख्या
जनवरी  4650272
फरवरी 3267772
मार्च 9563432
अप्रैल 4988040
मई 6187957