Haryana Diary: हरियाणा की धरती धर्म, आध्यात्म और वीरता की गौरवशाली परंपराओं के लिए जानी जाती है. कुरुक्षेत्र से पूरी दुनिया को श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश मिला, तो भगवान बिरसा मुंडा जैसे महानायकों ने अपने संघर्ष से संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा की प्रेरणा दी. इसी विरासत और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही है.
इसी कड़ी में पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम की आधारशिला रखी गई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धाम के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला की पावन धरती पर श्री कृष्ण कृपा धाम के रूप में केवल एक भवन की नींव नहीं रखी जा रही, बल्कि एक ऐसे आध्यात्मिक केंद्र की स्थापना का संकल्प लिया जा रहा है, जहां आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, सेवा, समर्पण और श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: डूबते सूर्य को अर्घ देने के पीछे क्या है रहस्य? ज्योतिष ने समझाया महत्व! | Latest