Haryana Diary: 2027 से पहले पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, पटियाला से CM Saini ने भरी हुंकार!

Haryana Diary: पटियाला की जनसभा में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान सरकार पर बोला हमला, महिलाओं को ₹1000, युवाओं को 25 लाख नौकरियों और नशामुक्त पंजाब के वादे याद दिलाए; हरियाणा मॉडल को बताया विकास का विकल्प.

Bharat 24

Haryana Diary:  पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है. चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने पांच साल केवल चुटकुलों में निकाल दिए और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया.

नायब सिंह सैनी ने पंजाब के विकास की तुलना हरियाणा से करते हुए बीजेपी सरकार के कामकाज और सुशासन मॉडल को सामने रखा. उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि खून और परिवार का है. पंजाब की तकलीफ हरियाणा के लोगों को भी महसूस होती है. पटियाला की जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा एक ही मां की दो संतान हैं. दोनों राज्यों के बीच रिश्ता राजनीति से कहीं बढ़कर है. उन्होंने कहा कि जब पंजाब दुखी होता है तो हरियाणा के लोगों के दिल में भी पीड़ा होती है.

ये भी पढ़ें- BJP on Congress: भारत की अर्थव्यवस्था पर Rahul Gandhi के सवाल, BJP ने 7.1% ग्रोथ रेट से दिया जवाब!