लड़की देखने जा रहे हैं तो सुनते जाइए ये टिप, वायरल VIDEO पर लोगों ने कहा- ये तो कतई लव गुरु है!

आज के दौर में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. कोई जान जोखिम में डाल रहा है, तो कोई ज्ञान बांट रहा है. खासकर रिलेशनशिप पर अपने विचार साझा करने वाले लव गुरु की तादाद बढ़ती जा रही है.

लड़की देखने जा रहे हैं तो सुनते जाइए ये टिप, वायरल VIDEO पर लोगों ने कहा- ये तो कतई लव गुरु है!
Image Source: Social Media- X

आज के दौर में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. कोई जान जोखिम में डाल रहा है, तो कोई ज्ञान बांट रहा है. खासकर रिलेशनशिप पर अपने विचार साझा करने वाले लव गुरु की तादाद बढ़ती जा रही है. इसी बीच एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है.  यह लड़की अपनी रील्स में अनमैरिड लड़कों को लड़कियों को पटाने के टिप्स देती नजर आ रही है. उसके मजेदार और चुलबुले अंदाज को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 


वीडियो में लड़की ने ऐसा क्या बोला ?

वीडियो में लड़की लड़कों को रिश्ता देखने जाने पर ध्यान रखने वाली बातों की नसीहत दे रही है. वो कहती है अगर लड़की की तारीफ उसकी बुआ, बहन या मां कर रही है तो इसके दो कारण हो सकते हैं या तो लड़की में कोई प्रॉब्लम है या फिर वह बहुत भोली है और घरवाले उसे आसानी से मेन्युप्लेट कर सकते हैं." अगर लड़की घरवालों की बातों में जल्दी आ जाती है, तो उसे समझाएं कि वह पढ़ी-लिखी है और अपने फैसले खुद लेना सीखे. लड़कों के लिए खास टिप्स 


लड़कियों की कभी सीधी तारीफ न करें

इस महिला ने वीडियो में लड़कों को टिप्स देते हुए कहा कि लड़कियों को तुम गजब लगती हो, ऐसा कहने से बचें लड़कियों की कभी भी सीधी तारीफ मत करो, वरना वो तुम्हारे हाथों से निकल जाएगी और फिर तुम्हें पलटकर भाव तक नहीं देगी. वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन बता देंं कि इस वीडियो को @Anuragtri04 नाम के एक्स (Twitter) अकाउंट से पोस्ट किया गया है. कई यूजर्स ने लड़की के बोलने के अंदाज की तारीफ की और उसे "लव गुरु" तक कह दिया. एक यूजर ने मजाक में कहा, "इनमें सारे गुण हैं, क्यों न इन्हें ही प्रपोज कर दिया जाए?" लोग इस लड़की के टिप्स पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.