Swati Mishra कौन हैं? जिनका भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सोशल मीडिया पर है वायरल; क्या आपने भी सुना?

Swati Mishra कौन हैं? जिनका भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सोशल मीडिया पर है वायरल; क्या आपने भी सुना?

पटना, भारत24 डिजिटल डेस्क: बिहार के छपरा जिले की गायिका स्वाति मिश्रा (Swati Mishra ) का भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' (Ram Aayenge To Angana Sajaungi) इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है. सोशल मीजिया पर तो ये इतना ज्यादा ट्रेंड हो गया है कि इस पर अब तक लाखों रिल्स बन चुकी हैं. इस गाने के अब पीएम मोदी (PM Modi) भी फैन हो गए हैं और उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसे शेयर कर लिखा- 'श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है.' 

हर कोई सुन रहा ये गाना 

दरअसल, 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. इस दिन अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. 500 से अधिक सालों के बाद रामलला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर राम से जुड़े कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं. इनमें से ही एक गाना  'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' है. जिसके बोल हैं, 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे...' ये गाना दिवाली पर भी खूब सुना गया था. यूट्यूब पर अब तक इस भजन को  3.4M लोगों द्वारा सुना जा चुका है. तो चलिए इस भजन की गायिका के बारे में जान लेते हैं.

कौन हैं स्वाति मिश्रा? 

स्वाति मिश्रा बिहार के छपरा सदर प्रखंड के माला गांव की रहने वाली हैं. अपना करियर बनाने के लिए वह अब मुंबई में रहती हैं. स्वाति के यू-ट्यूब पर तीन चैनल हैं जिसके लाखों सब्सक्राइबर हैं. स्वाति पहले भी कई और गाने व भजन गा चुकी हैं. जिन्हें उन्होंने अपने चैनल पर शेयर किया है. उनकी आवाज लोगों को खूब पसंद आ रही है. खासतौर पर राम आएंगे भजने खूब वायरल हो गया है. इसके बोल भी स्वाति ने खुद ही लिखे हैं.